हुरडा मे 106 वर्षीय सोहनी देवी सोडानी के दिवंगत पर ब्रह्म सभा आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) ग्राम हुरडा मे 106 वर्षीय सोहनी देवी सोडानी के दिवंगत पर ब्रह्म सभा आयोजित। सकारात्मक नजरिए और संतुलित जीवन शैली के साथ निरंतर खुशहाल जीवन में उम्र का शतक लगाने से कोई नहीं चूक सकता। शतायु उम्र पार करने वाले परिवार के वट वृक्ष से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण, परिवार समाज के साथ निरंतर संतुलित संबंध और प्रतिदिन जीवन के कुछ पल ईश्वर के साथ बिताने पर शतायु जैसा क्षण प्राप्त होता है। उपरोक्त विचार स्थानीय कस्बे के समाजसेवी वरिष्ठजन रामपाल काबरा ने कस्बे की 106 वर्षीय सोहन देवी सोडाणी के शतायु उम्र प्राप्त कर दिवंगत हो जाने पर आयोजित ब्रह्म सभा में व्यक्त किये। इस अवसर पर शिक्षाविद सत्यनारायण अग्रवाल ने सोहन देवी सोडाणी के जीवन से प्रेरणा लेकर आज के युग में अपनी जीवन शैली के प्रति चिंतित रहते हुए सदाचारी जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वर्गीय सोहन देवी सोडाणी के पुत्र जगदीश चंद्र सोडाणी की ओर से उनके पुत्र प्रदीप कुमार सोडाणी ने स्व .सोडाणी के शतायु प्राप्त उम्र के दौरान कस्बेवासियों की ओर से दिए गए सहयोग, प्रेम और सामाजिक रीति-रिवाज में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदीप कुमार ने बताया कि इतनी लंबी उम्र में भी सोहन देवी को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी और ना ही कभी किसी गोली का या दवाई का सहारा लिया। कस्बे में सर्वाधिक उम्र पाकर दिवंगत हुई सोहन देवी सोडाणी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में जामनगर से आए समाजसेवी दीपक लोहिया, अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया, वरिष्ठ शिक्षाविद यशकरण सोडाणी, डॉ महेंद्र नुवाल, महावीर लड्ढा, केदार मल तोषनीवाल, प्रहलाद तोषनीवाल, रतनलाल काबरा, छोटू लाल सोनी, कैलाश काबरा, सूरजमल यादव, कैलाश लड्ढा, चंद्रकांता बाहेती, इंदिरा काबरा, वंदना व्यास, महावीर वैष्णव, रतनलाल काबरा, अमित लड्ढा, रतनलाल लक्षकार, विनोद पुरोहित, दीनबंधु व्यास, राजकुमार शर्मा, छोटू लाल दाधीच शिवकुमार डाड, योगेश लड्ढा सहित आसपास के गांव आगूचा, गुलाबपुरा, बिजयनगर, रूपाहेली, भीलवाड़ा, अजमेर, बांसवाड़ा, अहमदाबाद, मुंबई आदि से आए सैकड़ो पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थे।
हुरडा मे 106 वर्षीय सोहनी देवी सोडानी के दिवंगत पर ब्रह्म सभा आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


