हैप्पी आवर्स स्कूल में योग शिविर का आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सात दिवसीय सौंप कैंप आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत छठे दिन योग गुरु दीपक टेलर के सानिध्य में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन स्थानीय विद्यालय के सभागार में किया गया। योग शिविर मे कक्षा 5 से 8 तक के लगभग 200 छात्र छात्राओं को योग गुरु दीपक टेलर ने कई महत्वपूर्ण योग
केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार करवाए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को धनुरासन, चक्रासन, वज्रासन, शवासन, ताड़ासन, भ्रामरी , भुजंगासन, उष्ट्रासन, सर्वांगासन शीर्षासन, पद्मासन ,कपालभाति अनुलोम विलोम आदि समस्त आसान केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार एक निश्चित क्रम में बच्चों को सिखाए गए उन्हें उनका अभ्यास करवाया गया, साथ में उनके महत्व एवं जरूरी टिप्स एवं सावधानियां भी बताई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु दीपक टेलर एवं डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन करके हुआ तत्पश्चात दीपक का ओपर्णा ओढ़ाकर स्वागत करवाया गया। योग गुरु दीपक टेलर ने योग प्रार्थना सभी बच्चों को करवा के योग शिविर की विधिवत शुरुआत की। डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी ने बताया की सात दिवसीय SUPW कैंप के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण उपयोगी गतिविधियां जैसे सर्वधर्म प्रार्थना, पर्यावरण चेतना रैली, सार्वजनिक श्रमदान, पृथ्वी दिवस,आर्ट एंड क्राफ्ट , फायरलेस कुकिंग आदि महत्वपूर्ण गतिविधियां बच्चों को करवाई गई। डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हैप्पी आवर्स स्कूल में योग शिविर का आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


