अखिल भारतीय बलाई महासभा: ज्ञान चन्द मेघवंशी लगातार तीसरी बार राजस्थान प्रदेश सचिव मनोनीत, समाज में खुशी की लहर

Published On:

Date:

अखिल भारतीय बलाई महासभा: ज्ञान चन्द मेघवंशी लगातार तीसरी बार राजस्थान प्रदेश सचिव मनोनीत, समाज में खुशी की लहर

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा | अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.), नई दिल्ली ने अपनी नव नियुक्त कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। संगठन के विस्तार और मजबूती को देखते हुए ज्ञान चन्द मेघवंशी को उनकी कार्यकुशलता के आधार पर लगातार तीसरी बार राजस्थान प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ज्ञान चन्द मेघवंशी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक बाबूलाल जी बच्चेर, समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश जी लाखीवाल एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताना उनके लिए गर्व का विषय है।

समाज उत्थान का संकल्प

मेघवंशी ने पदभार ग्रहण करने के संकल्प के साथ कहा, “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और संगठन की जड़ों को राजस्थान में और अधिक मजबूत करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई

इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त हुए अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मेघवंशी के लगातार तीसरी बार सचिव बनने पर भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर के समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Comment

Related News