भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम मास की धूम: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम के सानिध्य में भव्य तैयारी, 3 मई को जुटेगा सर्व हिंदू सनातन समाज
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं को संजोते हुए भीलवाड़ा के हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के भव्य आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई से प्रारंभ होने वाले इस पावन मास को शहर में ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
3 मई को महाबैठक का आह्वान
आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिए 3 मई 2026, रविवार को शाम 5 बजे सर्व हिंदू सनातन समाज की एक विशाल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नगर के प्रमुख संत, मातृशक्ति, युवाशक्ति, भजन मंडलियां और सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। आश्रम प्रबंधन ने आह्वान किया है कि सभी धर्मप्रेमी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन की रूपरेखा तय करने में अपना सहयोग दें।
भजन, सत्संग और सेवा का होगा संगम
पुरुषोत्तम मास के दौरान शहर भर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें भजन-कीर्तन, सत्संग और विशेष सेवा गतिविधियों के माध्यम से भक्ति का संचार किया जाएगा।
धार्मिक महत्व: श्री हरि विष्णु को समर्पित है यह मास
शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास को भगवान श्री हरि विष्णु का सबसे प्रिय मास माना जाता है। इस मास में जप, तप, और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह समय आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा संचय करने का श्रेष्ठ अवसर होता है।


