​गौ सेवा के लिए अनूठी पहल: भामाशाह ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र को भेंट किया ‘इलेक्ट्रिक गौ ग्रास रथ’

Published On:

Date:

गौ सेवा के लिए अनूठी पहल: भामाशाह ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र को भेंट किया ‘इलेक्ट्रिक गौ ग्रास रथ’

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र समिति के सेवा कार्यों को और अधिक सुलभ बनाने के लिए एक भामाशाह द्वारा सराहनीय पहल की गई है। भामाशाह ने संस्थान को एक आधुनिक इलेक्ट्रिक टेंपो भेंट किया है, जिसे विशेष रूप से ‘गौ ग्रास रथ’ के रूप में तैयार करवाया गया है।

विधि-विधान से हुआ शुभारंभ

​इस नए गौ ग्रास रथ का शुभारंभ श्री सिद्ध गणेश मंदिर पर विधि-विधान से पूजन के साथ किया गया। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रतन लाल काबरा और माणक चंद गर्ग ने नारियल चढ़ाकर और हरी झंडी दिखाकर इस सेवा रथ को रवाना किया।

घर-घर से एकत्र होगा गौवंश का आहार

​इस इलेक्ट्रिक रथ का मुख्य उद्देश्य शहर के हर घर से गौ माता के लिए गौ ग्रास (रोटी, चारा, सब्जी, गुड़) और पक्षी दाना एकत्र करना है। एकत्र की गई यह सामग्री श्री माधव गौ उपचार केंद्र में उपचाररत बीमार और बेसहारा गौवंश के उपयोग में लाई जाएगी। इलेक्ट्रिक होने के कारण यह रथ पर्यावरण के अनुकूल भी रहेगा।

ये रहे उपस्थित

​शुभारंभ के इस अवसर पर खंड गौ सेवा प्रमुख सांवर लाल भील, एडवोकेट गोपाल लाल वैष्णव, माणक चंद जैन, जगदीश चौबे, हरीश गनवानी, रमेश सोनी, कन्हैया लाल बैरवा, महावीर जांगिड़, एडवोकेट अनिल वैष्णव, नवनीत जांगिड़, सत्यनारायण प्रजापत और कुलदीप आचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक और गौ भक्त उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Related News