गौमाता संरक्षण के समर्थन मे गौभक्तो ने रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय साधु संतो व गौभक्तो ने गौमाता के समर्थन मे शहर मे रैली निकाल कर उपखण्ड कार्यालय मे ज्ञापन सौंपा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के निमित्त उपखंड क्षैत्र के गोभक्तों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रार्थना पत्र सौंपा गया। ज्ञापन से पूर्व साधु संतों व गोभक्तों ने गौमाता के समर्थन रैली निकाली। रैली सार्वजनिक धर्मशाला से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंची, जहां एसडीएम को संत उमेश दास व लवकुश दास के नेतृत्व में प्रार्थना पत्र सौंपा गया । ज्ञापन मे बताया की गौ माता के संरक्षण, गौ हत्या पर रोक लगाने व गौ पालकों के सम्मान की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इस दौरान कई गौभक्त मौजूद थे।


