मेवाड़ विद्यापीठ में 29 वें स्थापना दिवस पर सात दिवसीय कौशल विकास शिविर शुरू।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) हाऊसिंग बोर्ड कोलोनी स्थित मेवाड़ विद्यापीठ स्कूल के 29 वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित । इस विद्यालय की स्थापना 27 अप्रैल 1997 को शिक्षाविद निदेशक महावीर कुमावत के द्वारा की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक महावीर कुमावत एवं प्रधानाध्यापक अंकुश कुमावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे-धजे होकर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई ।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में सात दिवसीय SUPW (समाज उपयोगी उत्पादक कार्य) शिविर का भी भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नृत्य प्रतियोगिता, कविता पाठ और निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैचारिक शक्ति का परिचय देते हुए इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक महावीर कुमावत ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के सफर की स्मृतियाँ साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर मेहनत का मंत्र दिया। वहीं प्रधानाध्यापक अंकुश कुमावत ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ और कर्मचारी एवं बच्चे मौजूद थे ।
मेवाड़ विद्यापीठ में 29 वें स्थापना दिवस पर सात दिवसीय कौशल विकास शिविर शुरू। ===
Leave a comment
Leave a comment


