वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने किया माल्यार्पण
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वातावरण “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से गुंजायमान हो उठा।
नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी पराजय स्वीकार नहीं की। उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मातृभूमि का सम्मान और स्वाभिमान कभी झुकने नहीं दिया। उनका जीवन त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है, जिससे आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, पूर्व नगर पालिका सभापति रघुनंदन सोनी, वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल धाकड़, रमेश मारू, शिवराज कुमावत, मोहन गुर्जर, जलदीप पथिक, निर्मला मुंदड़ा, शारदा सोनी, सुनीता बलाई, सोनाली पोरवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


