भाजपा प्रताप मंडल ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 9 मई। भाजपा प्रताप मंडल के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पांसल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा की जल से धुलाई कर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
महाराणा प्रताप को मेवाड़ के वीर योद्धा और मुगलों के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक के रूप में याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। मेवाड़ में महाराणा प्रताप जयंती तिथि अनुसार मनाने की सदियों पुरानी परंपरा के तहत भाजपा प्रताप मंडल द्वारा यह आयोजन किया गया।
भाजपा मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव, महामंत्री भगवती लाल गुर्जर, थान सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, बंशी लाल कुमावत, विजय जायसवाल, मुकेश शर्मा, मंत्री बबली कंवर मेड़तिया, रेणु शर्मा, इंद्रजीत सिंह, पार्षद नैना व्यास, ठाकुर प्रसाद शर्मा, किशन व्यास, कुलदीप गुर्जर, मंगल सिंह, मनीष पाराशर, सुनीता खटीक, घनश्याम गोड, ललित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


