भीलवाड़ा भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर कल से: जहाजपुर स्वस्तिधाम में जुटेंगे दिग्गज नेता, तैयारियों को लेकर बैठक
PM मोदी के आह्वान पर अपने पदाधिकारीयों के साथ बस का टिकट लेकर पहुंचे जिलाध्यक्ष मेवाड़ा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 22 मई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत भीलवाड़ा जिला संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ कल (23 मई) जहाजपुर (यज्ञपुर) के स्वस्तिधाम मांगलिक भवन में होगा।
पहले दिन आयोजित होंगे 6 महत्वपूर्ण सत्र, जुटेंगे राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेता
भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 23 मई को प्रातः उद्घाटन सत्र के साथ शिविर के पहले दिन कुल 6 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक और राजनीतिक मार्गदर्शन देने के लिए कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय दिग्गज नेता मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे।
शिविर में आने वाले मुख्य अतिथि और वक्ता:
- सुरेश रावत (कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार)
- अल्का गुर्जर (भाजपा राष्ट्रीय मंत्री)
- श्रवण सिंह बगड़ी (प्रदेश महामंत्री)
- मिथिलेश गौतम
- सीपी जोशी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद)
- दामोदर अग्रवाल (सांसद)
राजनीतिक सत्रों के अलावा, कार्यकर्ताओं के लिए रात्रिकालीन सत्र में एक विशेष मनोरंजन सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए ‘सरल ऐप’ (Saral App) के माध्यम से जीपीएस लोकेशन के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
PM मोदी के आह्वान का असर: बस से पहुंचे जिलाध्यक्ष और प्रबंधन टोली
इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत से पहले पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का एक अनोखा संदेश देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान का पालन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा अपनी 45 सदस्यीय प्रबंधन टीम के साथ भीलवाड़ा से सरकारी रूट की बस द्वारा शुक्रवार सुबह स्वस्तिधाम मांगलिक भवन पहुंचे।
खास बात: सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम जनता की तरह नियमानुसार अपना-अपना बस टिकट खरीदा और भुगतान किया। आयोजन स्थल पहुंचने पर स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा के सान्निध्य और मंडल अध्यक्ष महेंद्र खटीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन टोली का भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने ली प्रबंधकों की बैठक, दिए निर्देश
शिविर की अंतिम तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वस्तिधाम मांगलिक भवन में 45 सदस्यीय प्रबंधन टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मेवाड़ा ने कहा, “भीलवाड़ा का यह जिला प्रशिक्षण शिविर पूरे राजस्थान प्रदेश में एक मिसाल कायम करेगा। हमें केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेताओं का सान्निध्य मिल रहा है। हमारे जांबाज कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से रात-दिन एक किए हुए हैं, और उनकी यह मेहनत इस शिविर को ऐतिहासिक बनाएगी।”
महापुरुषों के नाम पर सजे आवासीय कक्ष, 250 से अधिक जनप्रतिनिधि जुटेंगे
कल से शुरू होने वाले इस शिविर के लिए जहाजपुर का स्वस्तिधाम मांगलिक भवन पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर को भाजपा के झंडों, होर्डिंग्स और बैनरों से सजाया है।
इस शिविर में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की झलक भी दिखेगी। आयोजन स्थल के सभी आवासीय कक्षों और हॉलों का नामकरण देश के महान महापुरुषों और भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं के नाम पर किया गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में जिले के 250 से अधिक भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


