अभिभाषक संघ द्वारा क्रमोन्नत एवं नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय अभिभाषक संघ द्वारा एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर क्रमोन्नत होकर सीजीएम पद पर जयपुर जा रहे न्यायिक अधिकारी पुलकित शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवनियुक्त एसीजेएम कार्तिक शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विनोद कुमार वाजा ने दोनों न्यायिक अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए बार एवं बेंच के मधुर संबंधों पर बल दिया।
नवनियुक्त एसीजेएम कार्तिक शर्मा ने कहा कि बार एवं बेंच के आपसी सामंजस्य और मधुर संबंधों से आमजन को सुलभ एवं त्वरित न्याय मिलता है। उन्होंने पूर्व की भांति समन्वय के साथ न्यायिक कार्यों के संपादन का आश्वासन भी दिया।
इससे पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष रामदयाल जाट, सचिव पीयूष खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह पालडेचा, पुस्तकालयाध्यक्ष ज्योतिबाला आमेटा, अपर लोक अभियोजक रेखा चौहान, अधिवक्ता रतन कुमार जैन, प्रदीप रांका, राजेश मेहता, बनारसीदास खंडेलवाल, फिरोज खान, अमित जायसवाल, राधेश्याम झंवर, ललित धनोपिया, दिनेश मेहता, राजेश कुमावत, धर्मेंद्र आमेटा, सुरेश दाधीच, युगलकिशोर व्यास सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


