प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थान रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष बने ठाकुर शक्ति सिंह परिहार
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
ठाकुर शक्ति सिंह परिहार को नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
शाहपुरा में शनिवार को आयोजित रिलीफ सोसायटी की बैठक में समिति सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ठाकुर शक्ति सिंह परिहार को समिति का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे आगामी चुनाव संपन्न होने तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएंगे।
रिलीफ सोसायटी के ने जानकारी देते हुए बताया कि नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों द्वारा ठाकुर शक्ति सिंह परिहार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा नगर में मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर शक्ति सिंह परिहार ने कहा कि समिति ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाना तथा संस्था की सेवा गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखना रहेगा।
गौरतलब है कि करीब 60 वर्ष पूर्व इस संस्था की स्थापना राज्य प्रजामंडल आंदोलन के संस्थापक सदस्य, शाहपुरा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित , , एवं द्वारा की गई थी। स्थापना के बाद से यह संस्था विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है।
उल्लेखनीय है कि ठाकुर शक्ति सिंह परिहार इससे पूर्व शाहपुरा में आधे से अधिक क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर करीब डेढ़ वर्ष तक चले “टंकी बचाओ जन आंदोलन” के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


