भीलवाड़ा पावर कट अलर्ट: कनक पेट्रोल पंप, शास्त्री नगर और भोपालपुरा सहित इन इलाकों में कल 4.30 घंटे बंद रहेगी बिजली
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
Contents
भीलवाड़ा (20 मई)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में 21 मई (गुरुवार) को बिजली कटौती की जाएगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (कुल 4.30 घंटे) विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति:
यदि आप नीचे दिए गए क्षेत्रों में रहते हैं, तो अपने जरूरी काम सुबह 7:30 बजे से पहले ही निपटा लें:
-
- कनक पेट्रोल पंप और उसके आस-पास का क्षेत्र
- सेंट्रल एकेडमी स्कूल और सवारिया रिसोर्ट एरिया
- ज्योति नगर एवं गोकुलम विलास
- शास्त्री नगर विस्तार तथा वैभव नगर
- न्यू हाउसिंग बोर्ड और कीर्ति नगर
- हुसैन कॉलोनी व बोहरा कॉलोनी
- सालासर बालाजी क्षेत्र
- भोपालपुरा रोड के आस-पास का संपूर्ण क्षेत्र
नोट व अपील: विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस समयावधि से पहले ही पानी भरने और मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चार्ज करने जैसे अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



