विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रान्त मंत्री कौशल गौड़ ने किया माधव गौउपचार केन्द्र का अवलोकन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। श्री माधव गौउपचार केन्द्र में विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रान्त मंत्री कौशल गौड़ एवं विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष शिवनाथ सिंह राठौड़ ने पहुंचकर उपचार केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन पीड़ित एवं रुग्ण गौवंश को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया तथा केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की।
प्रान्त मंत्री कौशल गौड़ ने उपचार केंद्र की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए भविष्य की योजनाओं को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। समिति सदस्यों द्वारा अतिथियों का तिलक एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कौशल गौड़ के हाथों श्री माधव गौउपचार केंद्र के स्मृति स्वरूप बनाए गए किचेन का शुभारंभ भी किया गया। इस किचेन पर अंकित बारकोड को स्कैन करने पर उपचार केंद्र की जानकारी प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में कन्हैया लाल सोनी, रमेश सोनी, गोविंद राम लोहार, सांवर लाल भील, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, माणक चंद जैन, सागर नुवाल, सत्यनारायण प्रजापत, मुकेश कुमार शर्मा, नवनीत जांगिड़, कुलदीप आचार्य, कमल शर्मा, ओमप्रकाश लक्षकार, जगदीश चौबे सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


