भाविप शाखा का सात दिवसीय अभिरुचि शिविर शुरू
मां भारती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, 75 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीयन
गुलाबपुरा, (रामकिशन वैष्णव)। शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय अभिरुचि शिविर का शुभारंभ स्थानीय में परिषद मातृशक्ति द्वारा मां भारती, मां शारदे एवं की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में पिंकी शर्मा, ज्योति दिनवानी, भगवती मूंदड़ा, मधु कलवार, चंदा पाराशर, पूजा वर्मा, वंदना लड्ढा, लीला गग्गड़, मंजू लक्ष्कार एवं सोनिया शर्मा ने मंच साझा किया। परिषद परिवार की ओर से आयुषी रांका तथा विद्यालय स्टाफ प्रतिनिधि जया छतवानी ने सभी मातृशक्ति सदस्यों का तिलक लगाकर एवं ओढ़ना ओढ़ाकर स्वागत किया।
इसके पश्चात परिषद मातृशक्ति द्वारा समस्त प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाओं का परिचय करवाकर अभिनंदन किया गया। शिविर प्रभारी ज्योति दिनवानी ने बताया कि शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, डांस, आत्मरक्षा, अबेकस एवं कैलीग्राफी जैसी विभिन्न विधाओं में 75 से अधिक बालक-बालिकाओं ने पंजीयन कराया है तथा आगामी दिनों में भी पंजीयन जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
संस्कार संयोजक पिंकी शर्मा ने शिविर की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। परिषद सदस्या एवं प्रसिद्ध कवयित्री चंदा पाराशर ने मोटिवेशनल सत्र में अपने मुक्तकों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर परिषद संरक्षक कन्हैया लाल सोनी, सेवा संयोजक शिव दयाल डाड, सचिव सूरज करण लड्ढा, कोषाध्यक्ष महादेव मूंदड़ा, पर्यावरण संयोजक अनुराग चौधरी, सागर नवाल एवं हरिओम मेवाड़ा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश छतवानी ने किया तथा अंत में सचिव सूरज करण लड्ढा ने आभार व्यक्त किया।
मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान
9667171141


