सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से भीलवाड़ा के विकास पर की विस्तृत चर्चा
हवाई सेवाओं व नए रेलवे ट्रैक के विषय पर हुई अहम बातचीत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*
भीलवाड़ा, 27 मई।
भीलवाड़ा सांसद ने बुधवार को जयपुर स्थित सीएमआर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भीलवाड़ा जिले के विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से भीलवाड़ा से कमर्शियल हवाई सेवाएं प्रारंभ करने, नए रेलवे ट्रैक के निर्माण तथा ईएसआई हॉस्पिटल को केंद्र सरकार के अधीन संचालित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे प्रतिदिन जिले के विकास कार्यों को लेकर दिल्ली और जयपुर में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं तथा विभिन्न विभागों के मंत्रियों के दौरे करवाकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी क्रम में सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के साथ-साथ राजस्थान सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से भी सचिवालय में मुलाकात कर भीलवाड़ा में हवाई सेवाएं प्रारंभ करने का पुरजोर आग्रह किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिक उड्डयन विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर भीलवाड़ा में कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं जरूरतों की तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा जिले के समग्र विकास के मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


