बकरीद पर्व को लेकर गुलाबपुरा थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील
उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत ने अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ने की।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी चुंडावत ने सभी नागरिकों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान बिजली, पानी, सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपखण्ड अधिकारी ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि मुख्य बाजारों में किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए, अन्यथा प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही बरसाती नालों की सफाई एवं रेलवे अंडरब्रिज में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी बैठक में उठाई गई।
पुलिस उपाधीक्षक ने शहरवासियों से दुकानों और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
सीएलजी सदस्य विकास आचार्य ने शहर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्ती बरतने की मांग की।
बैठक में थानाधिकारी , पालिका कनिष्ठ लिपिक घनश्याम नवाल, मोहम्मद हुसैन कायमखानी, हाजी अब्दुल भाटी, सदर मुन्ना भाई, ज्ञानचंद कोठारी, सुनील तोषनीवाल, रामदेव खारोल, एडवोकेट राजेन्द्र रेगर, अशोक मौर्या, गुड्डू सिंधी, सीएस मेवाड़ा, राजकुमार पाटनी, रामेश्वर सोनी, सीपी जोशी, योगेश त्रिवेदी, ओम दायमा, नीरज टाटीवाल, जितेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
— रामकिशन वैष्णव


