शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों ने वेतन निर्धारण एवं स्थाईकरण की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वेतन निर्धारण एवं स्थाईकरण आदेश जारी करने की मांग को लेकर को शारीरिक शिक्षक संघ शाहपुरा-बनेड़ा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने शीघ्र वेतन निर्धारण एवं स्थाईकरण आदेश जारी करवाने की मांग रखी। इस दौरान विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द सकारात्मक समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान देवेंद्र दाधीच, बालेश्वर आचार्य, जयकिशन घुसर, राकेश वर्मा, मायाकांत आचार्य, आसाराम धाकड़, सिद्धांत घूसर, रघुवीर दमामी, सत्यनारायण टेलर, राहुल, जयप्रकाश आचार्य, जितेंद्र सिंह, बनवारी बेरवा एवं अक्षय आचार्य सहित अनेक शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।


