भाविप शाखा द्वारा पद्मिनी एकादशी पर सेवा कार्य
राहगीरों को पिलाया नींबू व केरी का शीतल पेय
गुलाबपुरा, 27 मई।
स्थानीय शाखा द्वारा पद्मिनी एकादशी के अवसर पर बावड़ी चौराहे पर नींबू एवं केरी पानी की व्यवस्था कर राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई।
नवतपा के दौरान परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे। शाखा अध्यक्ष संपत व्यास ने बताया कि तेज गर्मी को देखते हुए परिषद परिवार द्वारा जल एवं शीतल पेय की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
एकादशी के अवसर पर परिषद परिवार की ओर से मातृशक्ति अंजू यादव, पवन गोधा, बुद्धिप्रकाश शर्मा, रामकिशन त्रिपाठी एवं रतनलाल लखारा सहित कई सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
सेवा कार्य में संरक्षक कन्हैयालाल सोनी, वरिष्ठ सदस्य रतनलाल लखारा, संपत व्यास, रमेश सोनी, रामकिशन त्रिपाठी, बुद्धिप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण जागेटिया, पवन गोधा, प्रेमचंद दिनवानी (गुड्डू भाई), अनुराग जैन, बाबूलाल टेलर, मातृशक्ति महिला संयोजिका मुन्नी देवी जागेटिया, मंजू लखारा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


