पीएम श्री बालिका विद्यालय के समाज सेवा शिविर का एडीपीसी ने किया निरीक्षण
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समाज सेवा शिविर एवं अभिरुचि शिविर का निरीक्षण डॉ. कल्पना शर्मा एडीपीसी भीलवाड़ा एवं विनोद खोईवाल पीओ द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन कर छात्राओं के कार्यों की सराहना की गई।
शिविर में शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत प्रार्थना, प्रेरक प्रसंग, समाचार पत्र वाचन, सामान्य ज्ञान क्विज, पहेलियां तथा डिजिटल साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में छात्राओं को मेहंदी का कोण बनाना, पेंटिंग एवं पोस्टर निर्माण, नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण दिया गया।
खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के तहत योग, कैरम और चेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से विभिन्न गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। शिविर में कुल 94 छात्राओं ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने विद्यालय के पुराने कमरों को जमींदोज करने की चल रही कार्यवाही का भी अवलोकन किया और उसकी सराहना की। साथ ही विद्यालय में खेल मैदान की उपलब्धता को लेकर की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी मैना कुमारी चारण, समाज सेवा शिविर प्रभारी दिल्ली चंद भांभी, अभिरुचि शिविर प्रभारी नारायण लाल माली, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लालचंद टेलर, दिपेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सुलोचना टेलर, मनीषा जाट, भागुती जाट, कोमल कंवर राठौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।
— मोनू सुरेश छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान


