बकरीद पर गुलजार हुई गुलाबपुरा ईदगाह: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, मुस्लिम समाज ने किया पुलिस व जनप्रतिनिधियों का सम्मान
रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा/शाहपुरा (The Voice of Rajasthan)। उपखंड क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समाज द्वारा त्याग, समर्पण और अकीदत का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पारंपरिक हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की और बारगाहे-इलाही में सिर झुकाकर देश व प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
इमाम साहब ने अदा कराई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
मुख्य नमाज स्थानीय ईदगाह में अदा की गई, जहां जामा मस्जिद के इमाम साहब ने पूरी अकीदत के साथ नमाज मुकम्मल कराई। नमाज के तुरंत बाद ईदगाह का मैदान ‘ईद मुबारक’ की सदाओं से गूंज उठा। सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं।
सद्भाव की मिसाल: पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सम्मान
त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
इस दौरान मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद देने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं में मुख्य रूप से शामिल रहे:
- जितेंद्र सिंह (पुलिस उप अधीक्षक)
- संजय गुर्जर (थानाधिकारी – सीआई)
- महावीर लढा (नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष)
- चेतन पेशवानी (पूर्व पालिका चेयरमैन)
- सुमित काल्या, रामदेव खारोल
- रामधन जाट (जीएसएस अध्यक्ष)
मुस्लिम समाज के ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
ईद के इस मुबारक मौके पर समाज के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मौलाना मुमताज कादरी, जामा मस्जिद सदर साकिर हुसैन, नायब सदर रईस कुरैशी सेक्रेटरी, सलीम बाबु, सलीम मंसूरी, सजनाबाद सदर हाजी निजामुद्दीन, हाजी गफ्फार, हाजी मकबूल, सत्तार मंसूरी, मुस्तकीम मास्टर, सलीम कुरैशी ठेकेदार, मुन्ना मास्टर, उम्मेद खाँ कायमखानी, मुबारीक बागवान, एडवोकेट शरीफ गौरी, सलाम भाई, अफजल भाटी, साकिर भाई, शेरू भाई, यूनुस भाई, जावेद शेख, हुसैन लोहार और जाकिर रंगरेज सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।
ग्रामीण अंचलों में भी रही बकरीद की धूम
गुलाबपुरा शहर के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों जैसे ग्राम कानिया और लक्ष्मीपुरा सहित विभिन्न गांवों में भी ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े ही शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जाप्ता पूरी तरह मुस्तैद रहा।


