राजस्थान सरकार की बड़ी पहल: शाहपुरा के वरई माता और गोरी बिहारी मंदिर सहित कई प्राचीन देवस्थानों का होगा कायाकल्प, शिलालेखों और पांडुलिपियों की खोज
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (The Voice of Rajasthan)। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश में सनातन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारतमू मिशन’ की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के सभी देवालयों और मंदिरों को सूचीबद्ध करने, उनके पुनर्निर्माण, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, प्राचीन शिलालेखों के अध्ययन और मंदिर निर्माण के कालखंड (सन) का पता लगाने के लिए व्यापक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शाहपुरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में स्थानीय पार्षद स्वराज सिंह के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों का दौरा कर उन्हें इस योजना के सर्वे में चिन्हित किया।
इन प्रमुख मंदिरों का हुआ सर्वे, जुटेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वार्ड नंबर 7 के पार्षद स्वराज सिंह ने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण और आस्था के केंद्रों को इस योजना से जोड़ने के लिए चिन्हित करवाया। सर्वे टीम ने निम्नलिखित मंदिरों का निरीक्षण किया:
- वरई माता मंदिर
- गोरी बिहारी मंदिर
- दर्जियों का मंदिर
- छीपों का मंदिर
- घास भैरू बालाजी की बगीची
- लखा का मंदिर
- लालघाट मंदिर
- बेरवा मंदिर
- रावला घाट मंदिर
इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य इन मंदिरों की वर्तमान स्थिति, उनके प्राचीन शिलालेख, पांडुलिपियां और मंदिर किस सन या काल में बने, इन सभी ऐतिहासिक तथ्यों को रिकॉर्ड में दर्ज करना है ताकि इनका जीर्णोद्धार और संरक्षण सही तरीके से हो सके।
सर्वे के दौरान यह टीम रही मौजूद
इस महत्वपूर्ण सर्वे अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रूप में अरविंद परीक (सहायक कर्मचारी) उपस्थित रहे। वहीं, सामाजिक और धार्मिक सहभागिता निभाते हुए राजपूत सेवा समिति के गजराज सिंह, भंवर सिंह, वीरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह सहित महिला शक्ति के रूप में श्याम कंवर, मुन्नी देवी वैष्णव और मेवाड़ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ वार्ड पार्षद स्वराज सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे और टीम को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाईं।
इस मिशन से क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों को नया जीवन मिलने और उनके ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक पटल पर लाने की उम्मीद जताई जा रही है।


