*धन-धन श्री गुरु अमरदास जी साहिब का प्रकाश पर्व श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ एवं गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ मनाया।
======
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) धन-धन श्री गुरु अमरदास जी के पावन प्रकाश पर्व ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर द्वारा बड़ी श्रद्धा और भावना से मनाया गया,जिसमें समूह साथ संगत रलमिलकर शाम को श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें भाई गुरुमीत सिंह जी भाई जोगिंदर सिंह जी अजमेर वाले गुरबाणी कीर्तन एवं धन-धन गुरु अमर दास जी साहिब की ऐतिहासिक कथा मे संगत को निहाल बताया, गुरु साहब ने समाज को अनेक प्रकार की कुरीतियों से मुक्त करने के लिये सही मार्ग दिखाया। उपरान्त अरदास हुक्मनामा एवं गुरु लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समूह साध संगत के साथ ट्रस्ट के प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा, संरक्षक व पूर्व पार्षद गुरु भेज सिंह टुटेजा, सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा, खजांची जगजीत सिंह टुटेजा, दीपक रोचानी, कमल रमानी, राजन सिंह टुटेजा, गगनदीप सिंह टुटेजा, सुरेंद्र जुनेजा,जोगिंदर सिंह,भावना कौर, मनजीत कौर, हरचरण कौर, आशा विनायक, नवप्रीत कौर, रजनी कौर, मुस्कान कौर,दीपमाला जुनेजा, आदि उपस्थित थे।
*धन-धन श्री गुरु अमरदास जी साहिब का प्रकाश पर्व श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ एवं गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ मनाया।
Leave a comment
Leave a comment


