गोरा का खेड़ा पीटीआई का हैंडबॉल निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में नियुक्ति ।
रायला 68वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26-9-24 से 02-10- 24 तक ज्ञान ज्योति एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,लालगढ़ जाटान (श्रीगंगानगर) में आयोजित होगी ।
इस प्रतियोगिता में निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेश अनुसार निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में राउमावि गोरा का खेड़ा (बनेड़ा) शाहपुरा में कार्यरत रामनारायण गुलानिया, शारिरिक शिक्षक की नियुक्ति की गई है ।
इससे ग्रामीणों ने शारीरिक शिक्षक गुलानिया का स्वागत व अभिनंदन किया है उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।विदित रहे शाहपुरा जिले से एकमात्र शारीरिक शिक्षक का निदेशालय द्वारा राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में आर्डर जारी हुये है ।


