
किसानों ने खडी़ फसलों में से बड़ी विधुत लाईन डालने व टावर बनाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय उपखंड कार्यालय में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खडी़ फसलों में से बड़ी लाईन व टावर बनाये जाने की शिकायत की। ज्ञापन में बताया कि किसानों के आराजियात में से 765 के सी डी/सी ब्यावर मन्दसौर पारेसण लाईन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पावर ग्रिड ब्यावर मन्दसौर ढान्समिशन लिमिटेड (पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन इण्डिया लिमिटेड की स्वामित्व वाली सहायक कम्पनी) द्वारा लाईन व टावर बनाये जा रहे है, जिनके सम्बन्ध में कम्पनी द्वारा कुछ किसानों को मुआवजे हेतु नोटिस जारी किये गये तथा शेष किसानो को बिना किसी नोटिस उनकी आराजियात से बेदखल कर खड़ी फसल में जेसीबी, पोकलेन, डम्पर इत्यादि चलाये जा रहे है जबकि भूमिधारियो को किसी प्रकार का कोई मुआवजा आज दिन तक न तो राज्य सरकार व न ही कम्पनी के द्वारा अदा किया गया है. कम्पनी के कर्मचारी अपनी मनमानी कर किसानो को खड़ी फसल में नुकसान कर क्षति पहुंचायी जा रही है। ग्राम कवलियास, सनोदिया, गोरोनिया का खेड़ा, अमरपुरा, जवानपुरा, नंगा जी का खेड़ा के पीड़ित किसानो को नुकसान व मुआवजा राशि निर्धारण कर उचित मुआवजा दिलाये जाने व दोषी कर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।ज्ञापन देने वाले में कैलाश चौधरी, रामपाल जाट, जसराज, छितर , भादू ,जगन्नाथ जाट, छोटू, खूबचंद जाट, गोपी गुर्जर, देवा राम गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, मेवाराम जाट ,गोपाल नाथ, गोपाल जाट, केसर जाट, सुखपाल जाट, शिवराज जाट, प्रवीण धायल सहित ग्रामीण मौजूद थे।



