71 प्रगतिशील किसानों के दल ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र का अवलोकन किया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) जैविक अनुसंधान व चारगृह के विकास अध्ययन हेतु बदनोर वआसींद तहसील के चैनपुरा, हडमादा, बाजुन्दा, सुराज, गोरुण्डिया, बाला का बाडिया, झबरकिया, परासौली, परा, गौविन्दपुरा, पाटन, करणीपुरा, शम्भुगढ गांव के 71 प्रगतिशील किसानो ने गोयल विकास संस्थान कोटा जाते समय श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा का निरीक्षण किया ! किसानों के प्रशिक्षण की योजना व व्यवस्था अपना संस्थान भीलवाड़ा, सरोज देवी फाउंडेशन (sdf) द्वारा की जा रही हैं !
भारतीय किसान संघ के अजमेर संभाग के उपाध्यक्ष महावीर सिंह चैनपुरा ने गौ माता का आर्थिक ,धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व सभी किसानों को बताया !
यात्रा प्रभारी जगदीश चंद्र कुमावत ने जैविक खाद से कम लागत में उन्नत कृषि करने के तरीकों के बारे में चर्चा की !
यात्रा में शामिल किसानों ने माधव को उपचार केंद्र के कार्यों की सराहना की !कार्यक्रम का संचालन कमल शर्मा ने किया!
श्री माधव गौ उपचार समिति के सचिव मुकेश शर्मा ने किसानों का आभार प्रकट किया!
71 प्रगतिशील किसानों के दल ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र का अवलोकन किया।

Leave a comment
Leave a comment