एकादशी पर गौ माता को गुड़, चारा खिलाकर की गौ सेवा।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की।परिषद परिवार द्वारा प्रभारी मीनाक्षी भाटिया के सानिध्य में महिला प्रमुख ज्योति दिनवानी,अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी ,प्रेमचंद दिनवानी गुड्डू भैया, अनुराग चौधरी, राम किशन त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण जागेटिया और जितेंद्र हेमनानी आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर गुड और चारे के अतिरिक्त सदस्यों द्वारा गौ सेवार्थ राशि प्रदान की जाती है जिसका उपयोग गौमाता की सुविधार्थ किया जाता है। पूर्व में उपचार केंद्र पर रोपित पौधों का अवलोकन कर सार संभाल की गई।
एकादशी पर गौ माता को गुड़, चारा खिलाकर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


