*श्री सिधेश्वर शिव हनुमान मूर्ति स्थापना व कलश यात्रा*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा-:श्री सिधेश्वर शिव हनुमान परिवार की मूर्ति स्थापना व कलश स्थापना का कार्यक्रम सुबह 09:15 बजे मोहन बाड़ी से होते हुए , फुलिया गेट , बद्री का चौक ,बालाजी की छतरी , सिंचाई विभाग , कलिंजरी गेट होते हुए गाजे-बाजे के साथ भगवान के भजनों का आनंद लेते हुए महिलाएं-पुरुष , बच्चे-बच्चियां सहित मोहन बाड़ी सिधेश्वर शिव हनुमान मंदिर पहुचे इस शोभायात्रा में शिव-पार्वती की झांकिया सजाई गई आज सुबह मोहन बाड़ी से कलश यात्रा के साथ 12:15 बजे हवन होगा रात्रि में 7:15 बजे जागरण होगा उसके दूसरे दिन सुबह 7:15 बजे हवन-मंत्रोचार , जलाभिषेक 9:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और साय 4:15 बजे प्रसादी का कार्यक्रम रहेगा।
आज इस कलश यात्रा में श्री सिधेश्वर शिव हनुमान मंदिर सेवा समिति मोहन बाड़ी के अध्यक्ष विकास लौहार , कोषाध्यक्ष राकेश लौहार सचिव सत्येन्द्र भंडारी , शिव प्रकाश महाराज , श्याम सुंदर चौहान , जगदीश जाट , दशरथ वैष्णव , महावीर जाट , विकास लौहार , सुनील माहेश्वरी , नन्द किशोर नायक , शंकर साहू , सोनू जाट , मुकेश लौहार , सुरेन्द्र वैष्णव , मोहित गुर्जर , जय सिंह दरोगा , अमन दाधीच , निखिल नायक , पंडित लक्की आदि उपस्थित रहे।इसकी जानकारी राजेंद्र खटीक द्वारा दी गई है।



