नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज जाट का किया स्वागत अभिनन्दन।
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा भाजपा ग्रामीण मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमराज चौधरी का भाजपा ग्रामीण मंडल हुरडा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। पारीक होटल में निवर्तमान अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ , जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भेरू लाल पाराशर , नेता प्रतिपक्ष उमराव चोरड़िया के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में भेरू लाल पाराशर ने संबोधित करते हुए भाजपा की रीति नीति को बताया ! जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक ने भी सम्बोधित किया । निवर्तमान अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत राज चुनाव में भाजपा के अधिक से अधिक सरपंच कैसे बने, अधिक से अधिक पंचायत समिति सदस्य कैसे बने भाजपा का प्रधान कैसे बने इस पर गंभीर विचार रखें ।कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, फ़लामादा सरपंच महिपाल सिंह, कोटड़ी सरपंच हगामी लाल गुर्जर, सरेरी सरपंच प्रतिनिधि छोटू लाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी, भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष लड्डू बन्ना रूपाहेली, भाजपा मंडल महामंत्री कालू राम भाम्भी, राकेश कोठारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित धनोपिया , विश्व हिंदू परिषद जिला संयोजक शिव नाथ सिंह राठौड़, चन्द्र शेखर मेवाड़ा, देवी सिंह राठौड़, भागचंद गुंजल, विकाश आचार्य, भोमराज जाट, राजवीर सिंह गहलोत, अनिल वैष्णव, बजरंग नायक, मूलचंद गुर्जर, कैलाश नागला, राधाकिशन जाट, भोला राम जाट, रतन सिंह , पुष्पा खटीक, रामदयाल जाट, रामराज गोदारा, मनीष जाट, विष्णु जाट, भूपेंद्र सिंह गहलोत, विजय सिंह पंवार, अरिहंत जैन , सुभाष जाट , नंद लाल माली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज जाट का किया स्वागत अभिनन्दन।

Leave a comment
Leave a comment