
अमरवाल बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 7 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के अनुमोदन पश्चात प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ट अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अनुशंषा पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर चन्द्र प्रकाश अमरवाल को नियुक्त किया।
जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर अमरवाल का जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा की ओर से आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर अमरवाल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े भीलवाड़ा जिले भर के शिक्षाविदों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष पद पर नियुकित किये जाने पर अमरवाल ने जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,
प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और पीसीसी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का आभार जताया।
दुर्गेश पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर कैलाश सेन , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण , मुस्ताक अली मंसूरी ,गौरीशंकर दायमा , शिवराज सुराणा एवं दिनेश बैरवा उपस्थित रहे।