क्षेत्रीय विधायक सांखला ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के साथ सादगी से मनाया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के साथ सादगी के से मनाया गया। विधायक सांखला के क्षेत्र में पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थान के पदाधिकारी, विभिन्न समाज के लोगों ने स्वागत अभिनंदन किया एवं दीर्घायु की कामना की गई। विधायक सांखला ने शनिवार को आसींद घर से देव दर्शन किये व विभिन्न क्षेत्रों की गौशालाएं में पहुंचकर गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। क्षेत्र की श्री माधव गौ उपचार केंद्र, गोपाल गौशाला, विजय गौशाला में भी विधायक सांखला ने पहुँच कर गौसेवा की। नेशनल हाईवे पारिक होटल में भाजपा मंडल ग्रामीण व शहरी मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया व केक काटकर जन्मदिन मनाया एंव शुभकामनाएं देकर दीर्घायु की कामना की गई, सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने भी स्वागत अभिनंदन किया । इस दौरान हुरडा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी व गुलाबपुरा शहर भाजपा पदाधिकारी एवं पार्षदगण, कार्यकर्तागण सहित गणमान्यजन मौजूद थे।
क्षेत्रीय विधायक सांखला ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के साथ सादगी से मनाया।

Leave a comment
Leave a comment