शिशु सदन विधालय मे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव)
शिशु सदन माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के प्रतिभाशाली सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया ।कार्यक्रम मे हुरडा पंचायत समिति प्रधान कृष्ण सिंह राठौर मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुरडा सत्यनारायण नगर के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।अतिथियो का सम्मान विद्यालय निदेशक आदित्य श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सदस्य नरपत सिंह राठौड,शिक्षक अखिलेश जोशी, गोपाल जोशी द्वारा साफा ,उपरना व माला पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर्ता छात्र प्रशांत कुमार पंडित जिसने 99% अंक अर्जित किये ,उसे ट्रॉफी व माला ,साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शेष सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह साफा व माला देकर सम्मानित किया गया। शाला प्रधान सुश्री चारू वर्मा ने विद्यालय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की , उन्होंने बताया कि विद्यालय इस वर्ष 50वीं वर्षगांठ मना रहा है ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है , साथ ही छात्र प्रशांत पंडित ने 99% अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय ,कस्बा हुरडा ब्लॉक को गौरवान्वित किया है। कक्षा 8 बोर्ड में 20 छात्रों के ए ग्रेड तथा 5वी बोर्ड में 17 बच्चों को ए ग्रेड प्राप्त हुई। उन्हें भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। श्रीमती नूतन त्रिवेदी ने छात्र प्रशांत को नकद 1100 रू से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कृष्णा सिंह राठौड ने बच्चों को प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि वह सुनागरिक बनकर भारतीय संस्कार व संस्कृति का सम्मान करें । भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने कहा कि कितनी भी ऊंची पोस्ट पर पहुंच जाओ लेकिन धरातल से जुड़े रहना जरूरी है ।अध्यक्ष पद से बोलते हुए सत्यनारायण नागर सीबीईओ हुरड़ा ने बच्चों को सतत परिश्रम और नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के छात्र प्रशांत पंडित व निशा चौधरी ने अपने अनुभवों को सभी के बीच साझा किया। सभी उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा की और गौरवान्वित महसूस हुए ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हनुमान सिंह राठौड़ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, महिपाल सिंह सरपंच फलमादा , पुरुषोत्तम नवल समाजसेवी, कृष्ण पाल सिंह राठौड़ राष्ट्रीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष ,गोपाल लाल भील ब्लॉक अध्यक्ष , गणेश रेबारी पंचायत समिति अध्यक्ष , पीयूष मेवाड़ा , श्रीमती नूतन त्रिवेदी विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी समिति के अभिभावक सदस्य नरपत सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय परिवार की ओर से अखिलेश जोशी, गोपाल जोशी, आशा वैष्णव ,शमा परवीन ,ज्योति वैष्णव मौजूद रहे।
शिशु सदन विधालय मे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


