मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल अजहा (बकरा ईद) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! शहर के ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की,नमाज जामा मस्जिद के इमाम हाफिज/आलिम जकियुर रहमान ने अदा कराई! देश में व परदेश में अमन व चेन व खुशहाली की दुआएं की गई और सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी! इस मौके पर पुलिस प्रशासन सहित कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधु सदन पारीक, पार्षद रामदेव खारोल, पूर्व पार्षद राजू भाई जूस ने भी ईदगाह पहुंचकर सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी!
इस दौरान जामा मस्जिद सदर साकिर हुसैन नायब, सदर रईस कुरैशी, सेक्रेटरी सलीम मंसूरी,सजनाबाद सदर हाजी निजामुद्दीन, हाजी गफ्फार, हाजी मकबूल सत्तर मंसूरी, मुस्तकीम मास्टर, हाजी मकबूल, मुबारीक बागवान, सलीम कुरैशी, मुन्ना मास्टर, उमेद खान, पूर्व पार्षद शरीफ गौरी, पार्षद सलाम, पार्षद अफजल भाटी,गनी मोहम्मद, अल्लादियाभाई,साकिर भाई, शेरू भाई, यूनुस भाई, जावेद शेख हुसैनलोहार, जाकिर रंगरेज शहर व सजनाबाद के तमाम मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की! इसी तरह ग्राम लक्ष्मीपुरा में भी ईद उल अज़हा का त्यौहार तालाब स्थित ईदगाह में सदर हाजी जान मोहम्मद की सदारत में धूमधाम से मनाया गया |रंगरेज़ समाज सेवा समिति खारी का ढावा के सेक्रेटरी यूनुस नीलगर ने बताया की ईद की नमाज मौलाना मुज़्ज़फर आलम ने अदा करवाकर मुल्क में अमन चैन की दुआ की व कुतुबा पढ़ा | मौलाना ने अपनी तकरीर में कहा की क़ुरबानी के पश्च्यात अपशिस्ट को इधर उधर ना फेककर जमीन में दफ़न करे |समाजजनो द्वारा हुरड़ा बीट इंचार्ज दिनेश बुधिया की दस्तारबंदी करवाई | इस मोके पर हाजी मीराबक्ष ,हाजी चाँद , मनोहर हुसैन ,कमरूदीन ,रमजान , सलीम भाई , शहाबुदीन, उमराव , ,इकराम , रुस्तम , आवेश रहीस ,शब्बीर , आरीफ , शौकत मौजूद थे |
मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


