श्री संकट मोचन बालाजी के दर्शन कर,चार धाम यात्रा के लिए 34 श्रद्धालु हुए रवाना।
=====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर विकास सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार को उत्तराखंड की चार धाम की यात्रा के लिए 34 सदस्यीय दल श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर के दर्शन कर हुए रवाना ,बालाजी मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव एवं महावीर लढा पार्षद,ने तीर्थ यात्रीयो,को तिलक लगाकर माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, तीर्थ यात्रा में 16 पुरुष 18 महिला बालाजी मंदिर महंत ने बताया है कि तीर्थ स्थलों पर जाने से व्यक्ति को ईश्वर और अपनी आस्था से गहरा जुड़ाव महसूस होता है कुछ मान्यताओं के अनुसार तीर्थ स्थलों के दर्शन और पवित्र नदियों में स्नान से पापों का निवारण होता है,यात्रा 13 दिनों की है, यात्रा में आने वाले तीर्थ स्थल उत्तराखंड राज्य में ऋषिकेश यमुनोत्री उत्तरकाशी,गंगोत्री गुप्तकाशी,पंच प्रयाग केदारनाथ माना गांव,बद्रीनाथ हरिद्वार हर की पैड़ी जाएंगे गंगा स्नान होगा गंगा आरती दर्शन करेंगे। यात्रियों को श्रीफल देकर बालाजी की ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अमरसिंह चौहान, राजकुमार पाटनी, मधुसूदन पारीक पूर्व उप प्रधान, रामकुमार चौधरी पूर्व पार्षद, रामदेवरा पार्षद , एडवोकेट विजय प्रकाश शर्मा, सुभाष जोशी, शिव सिंह राठौड़, शंकर सिंह चौहान, टीकम हेमनानी, चंद्र प्रकाश जोशी, धीसु सेन,महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया
रूपाहेली सहित मौजूद थे। इस अवसर पर बालाजी तीर्थ यात्रा के यात्रा प्रभारी रामचंद्र जाट आनंदीपुरा,ओम प्रकाश पप्पू सेन व यात्रा संघ की महिला मंडल प्रभारी सदा कंवर राठौड़, सुमन चौहान जुलूस के साथ चारभुजा मंदिर नर्सिंग द्वारा मंदिर गणेश मंदिर के दर्शन करके यात्रा प्रस्थान की।
श्री संकट मोचन बालाजी के दर्शन कर,चार धाम यात्रा के लिए 34 श्रद्धालु हुए रवाना।
Leave a comment
Leave a comment


