महासती मा. सा. आदि ठाणा का गुलाबपुरा से हुआ विहार, नाकौडा गौशाला पहुचे।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव )श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी गुरुणी सा प.पु श्री कमलावती म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका महासती श्री डॉ. कुमुदलता म.सा.स्वर साम्राज्ञी महासती श्री डॉ. महाप्रज्ञा म.सा. वास्तु शिल्पी महासती श्री डॉ. पद्मकित म.सा. विद्याभिलाषी महासती श्री राजकिर्ती जी म.सा. आदि ठाणा 4 का रविवार को गुलाबपुरा नानक जैन छात्रालय से विहार कर 29 मिल चौराहे देव पैलेस पहुचे, जहाँ पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर सहित लोगो ने स्वागत सत्कार किया, बाद मे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जैन नाकोड़ा गौशाला पहुंचे जहां पर आयोजित प्रभु पारसनाथ का जाप अनुष्ठान कार्यक्रम में महासती डॉक्टर कुमुदलता म.सा. ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ का स्मरण एवं जाप करने से ही जीवन कष्ट मुक्त हो जाता और सच्चे सुख का अनुभव होता है उन्होंने कहा कि परमात्मा का स्मरण हमारे जीवन को नई दिशा प्रदान करता है परमात्मा के स्मरण से कर्मों की निर्जरा होने से जीवन के दुख दर्द मुक्त हो जाते हैं और मन को असीम शांति का अनुभव होता है जैन साध्वी कुमुद लता ने प्रभु पार्श्वनाथ का मंत्र उच्चारण करवा कर वमांगलिक प्रदान कर पंडाल में उपस्थित लोगों को धर्म लाभ प्रदान किया इस अवसर पर अनुष्ठान के लाभार्थी पदम रांका एवं रांका परिवार विजयनगर, जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी ज्ञानचंद सिंघवी,जैन समाज विजयनगर के अध्यक्ष भंवरलाल कोठारी, जैन समाज के मंत्री लक्ष्मी लाल धमानी,गुरु भक्त निलेश मेहता, अशोक श्री श्री माल, पदम चौधरी, पूनम बडोला,वेद प्रकाश सोनी ,मदन गोपाल बाल्दी, नवरतमल लोढा, अशोक कुमार टिकलिया, अशोक नाबेड़ा, महावीर पामेचा, सुरेश अरोड़ा, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप रांका, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, नगर भाजपा उपाध्यक्ष विकास आचार्य, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, राजेश पारीक, राजकुमार वैष्णव, अनुराग काकरिया, समाजसेवी राहुल चोरड़िया,अजीत नाहर ,उम्मेद बाबेल, मुकेश शर्मा,खारी का लांबा, कंवलियास संघपदाधिकारी विजयनगर गुलाबपुरा महिला मंडल की सैकड़ो सदस्य उपस्थित थी कार्यक्रम मे साध्वी पदम कीर्ति, ने भी प्रवचन देते हुए शांतिनाथ प्रभु का जाप करवाया इस अवसर पर नाकोड़ा गौशाला के पद्म राजा द्वारा गौतम प्रसादी का भी आयोजन किया गया दिनभर सैकड़ो लोगों ने साध्वी मंडल के दर्शन लाभजैन तीर्थ केसरिया धाम जाकर किए जो नाकोड़ा गौशाला के पास ही स्थित है जहां साध्वी मंडल रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह प्रातः 6:00 बजे रूपाहेली मेवाड़ आईटीआई छाजेड़ फॉर्म के लिए विहार प्रस्तावित है।
महासती मा. सा. आदि ठाणा का गुलाबपुरा से हुआ विहार, नाकौडा गौशाला पहुचे।
Leave a comment
Leave a comment


