भाजपाईयो ने गुरु पूर्णिमा को महोत्सव के रूप में मनाया।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पर्व को महोत्सव के रूप में मनाया।
मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं विधायक जब्बर सिंह सांखला के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में जाकर वहां संत महात्मा महंतो का आशीर्वाद लेकर उनका शॉल सिरोपाव दुपट्टा माला पहनाकर श्रीफल देकर उनका वंदन कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ता शहर के सब्जी मंडी के श्री बालाजी मंदिर,श्री सिद्ध गणेश मंदिर बस स्टैंड,श्री नरसिंह द्वारा मंदिर,श्री गुलाब बाबा मंदिर धूणी,श्री राम मंदिर,श्री चिंताहरण बालाजी मंदिर,श्री चारभुजा मंदिर,श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर,श्री दोवनिया बालाजी,श्री दांता सांवरा धाम, श्री देवनारायण मंदिर खेडा चौसला मंदिर, श्री शनि मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में जाकर दर्शन लाभ व आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़,पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड़,जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव,भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा,भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी,चंद्रशेखर मेवाड़ा,मंगल सिंह,शिवनाथ सिंह राठौड़,आशीष दाधीच,अरिहंत जैन,बंशीलाल सोनावा,जितेंद्र पाराशर,विशाल प्रताप सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपाईयो ने गुरु पूर्णिमा को महोत्सव के रूप में मनाया।
Leave a comment
Leave a comment


