*वैष्णव एक पेड़ मां के नाम अभियान के नगर संयोजक नियुक्त*
*नगर में 101पेड लगानें का लक्ष्य*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान*
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के शाहपुरा नगर संयोजक पद पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने शाहपुरा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी की अनुशंसा पर चेतन वैष्णव को नियुक्त किया। चेतन वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का सपना एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। हमारे जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मुझे इस पद के योग्य समझा मैं उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतर कर भाजपा नगर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 101 पोंधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करुंगा। इसी अभियान की शुरुआत आज हो चुकी है


