निजी स्कूल बस व स्लीपर बस की टक्कर मे एक बच्चें की हुई मौत, परिजन शव लेने पर अडे।

Published On:

Date:

निजी स्कूल बस व स्लीपर बस की टक्कर मे एक बच्चें की हुई मौत, परिजन शव लेने पर अडे।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) नेशनल हाईवे बिजयनगर पुलिस थाने के सामने एक निजी स्कूल बस व स्लीपर कोच की टक्कर से हादसे में एक बच्चें की मौत हो गई और चार बच्चे घायल हो गये। उक्त दुर्घटना की सूचना पर हाईवे पर लोग की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। एक बच्चे की मौत हो गई, बच्चें की मौत को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने राजकीय चिकित्सालय बिजयनगर के बाहर रोड को जाम करके उचित मुआवजे की मांग कर रहे है। साथ धरना प्रदर्शन कर रोष जता रहे है प्रमुख मांग में 21 लाख रुपए की मांग की जा रही थी खबर लिखे जाने तक कोई समझौता नहीं हुआ। स्कूली बच्चें माधवराज की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष आक्रोश हो जिसके चलते बिजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर समझाइस की कोशिश करती रही । वही बच्चें का शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है फिलहाल अभी तक बच्चें के शव का पोस्टमार्टम नही हुआ है, मृतक माधवराज निवासी जिला मंदसौर हाल निवासी लामगरा बागथला अपने रिश्तेदार कि यहां बागथला में रहते हुए संजीवनी विद्यालय ब्यावर रोड में कुछ दिन पहले ऐडमिशन लेकर अध्ययन कर रहा था। स्कूल बस हादसा ऐसे हुआ भीलवाड़ा किशनगढ़ नेशनल हाईवे पर बिजयनगर थाने के सामने बरल की तरफ कट पर एक स्लीपर कोच व संजीवनी स्कूल की बस में जोरदार टक्कर हो गई थी टक्कर में एक बच्चे की मौत हुई साथ ही चार अन्य स्कूली बच्चे घायल हो गए थे।

Leave a Comment

Related News