चित्तौड़ प्रांत गौसेवा सहसंयोजक के सानिध्य मे श्री माधव गौ उपचार समिति की बैठक आयोजित।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर चित्तौड़ प्रांत गौ सेवा सह संयोजक धनराज मालव के सानिध्य में श्री माधव को उपचार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, बैठक में श्री माधव गौ उपचार केंद्र की जानकारी और कार्य प्रणाली विस्तृत रूप से कमल शर्मा द्वारा प्रदान की गई। गौ सेवा संयोजक द्वारा उपचार केंद्र की सराहना करते हुए गौ माता के प्रति स्नेह भाव से सेवा को ईश्वर की सेवा बताया उन्होंने सुझाव दिया कि उपचार केंद्र पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाकर नियमित कार्यकाल उपरांत समिति का गठन किया जाना चाहिए । गोपाष्टमी और वार्षिक उत्सव का आयोजन कर गो विज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों उत्कृष्ट गौ सेवकों और गौ सेवा के प्रति समर्पित सहयोग करने वाले भक्तों और संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए जिससे अधिकाधिक व्यक्तियों में गौ सेवा का भाव जागृत किया जा सके। गौ विज्ञान परीक्षा के कर पत्रक का विमोचन करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि अधिकाधिक विद्यार्थी वर्ग इसमें सम्मिलित हो ताकि गौ माता के प्रति समर्पण का भाव रख सके ।
भारत विकास परिषद द्वारा को उपचार केंद्र पर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी द्वारा बाहरी कक्ष का सीमेंट कार्य प्रारंभ कराए जाने की जानकारी दी। इस दौरान भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अधिकारी किशोर राजपाल, जिला गौ सेवा प्रमुख गोविंद राम लोहार, मुकेश शर्मा, मानक चंद जैन, सांवरलाल जांगिड़, लालचंद मेवाड़ा, समाजसेवी रतनलाल काबरा, नवनीत जांगिड़, सागर नुवाल., सांवरलाल भील सहित मौजूद थे।
चित्तौड़ प्रांत गौसेवा सहसंयोजक के सानिध्य मे श्री माधव गौ उपचार समिति की बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


