राजस्थान शिक्षक संघ( राष्ट्रीय) उपशाखा ने विभिन्न समस्याओ को लेकर एसडीएम चुंडावत को सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय) , उप शाखा हुरडा द्वारा उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत को शिक्षा व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु ज्ञापन दिया । ज्ञापन मे जिसमें शिक्षा विभाग में समस्त संवर्गो के स्थानांतरण करना , समस्त संवर्गो के शिक्षकों की पदोन्नति करना , राज्य के सभी विद्यालयों के रिक्त सभी पदों को भरना, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कराना, छठे एवं सातवें वेतन आयोग की मंशानुरूप वेतनमान दे कर तृतीय श्रेणी एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर करना NPS की राशि को जल्द जीपीएफ खाते में जमा करवाने आदि । इस दौरान जिला उपसभा अध्यक्ष जगदीश कुमार, उपशाखा अध्यक्ष गोपाल लाल भील,व मंत्री नागेश्वर दाधीच, प्रदेश संगठन से कमल शर्मा, जिला समिति सत्यनारायण भील,प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मत सिंह राठौड़, अजय शर्मा,महिला मंत्री स्नेहलता मूंदड़ा, उर्मिला वशिष्ठ,संजय ओसवाल, महावीर प्रसाद शर्मा, शाखा संरक्षक विनोद त्रिपाठी,जिला प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, संपत व्यास, शीशराम, भरत शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ईशराज रैगर,कालुसिंह, रामेश्वर जाट, सुमन शर्मा, रामकिशोर चंडक, हरिमोहन मीणा, ग्यारसी लाल कुमावत, अजय गुर्जर, नवलकिशोर टेलर, मूलचंद कुमावत, पुनीत चौधरी, गोपाल जाट सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
राजस्थान शिक्षक संघ( राष्ट्रीय) उपशाखा ने विभिन्न समस्याओ को लेकर एसडीएम चुंडावत को सौंपा ज्ञापन। ====
Leave a comment
Leave a comment


