श्री गणेश मंदिर से रामद्वारा तक संतो की चातुर्मास की शोभायात्रा निकाली गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के मोती नगर कोलोनी स्थित रामद्बारा में अखिल भारतीय संत दासोत संप्रदाय के भक्तगणों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें परम् पूजज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी श्री ओमप्रकाश महाराज के आश्रम के शिष्य श्रीश्री 108 शिवराम जी महाराज हमीरगढ़ व श्री श्री 108 महंत योगगुरु स्वयंप्रकाश जी महाराज श्री ओम प्रकाश आश्रम रुपाहेली धाम व श्रीश्री महंत सत्यप्रकाश त्यागी जी महाराज आश्रम मोतीनगर आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा गणेश मंदिर से गाजेबाजे के साथ प्रारंभ होकर, बावड़ी चौराहा,चारभुजा नाथ मंदिर होते हुए टीकम चौराहा, संकट मोचन बालाजी, गौ-शाला रोड़ होते हुए सियाराम माताजी ज़ी गली से दोवनीय बालाजी रोड़ से, रामद्वारा आश्रम पर पहुंची। आश्रम में पहुंचने पर संतों का मुख्य द्वार पर स्वागत अभिनंदन व संतों का भोजन व भक्तों की भोजन प्रसादी रखी गई।
इस अवसर पर मुख्य भक्तगण बाबू लाल प्रजापति, जयसीयाराम माताजी,रामधन झाडोतिया,चुन्नीलाल प्रजापत, छितर रावत, लाला चंद खटीक, महेंद्र सेन, महावीर सेन, मनोज सिंह, मोहन सेन, सूरजकरण तेली, झवरी लाल सेन, पार्षद हरिसिंह कानावत पार्षद, एडवोकेट राजेंद्र रेगर, पूर्व पार्षद किरण सिंह, हेमराज प्रजापत, शांति लाल जीनगर आदि भक्ति गण मौजूद थे।
श्री गणेश मंदिर से रामद्वारा तक संतो की चातुर्मास की शोभायात्रा निकाली गई।
Leave a comment
Leave a comment


