*विनोद जोशी ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मे 5वा स्थान प्राप्त कर शाहपुरा लौटे*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
*
कोझिकोड(केरल) में नेशनल मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2 अगस्त से 7 अगस्त 25 आयोजित हुई इस प्रतियोगिता मे शाहपुरा निवासी विनोद जोशी ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के 74 कि.ग्रा. भार मास्टर कैटेगरी 2 में देश के कुल 39 खिलाडीयो ने भाग लिया इस प्रतियोगिता अपना दमखम दिखाया पर पदक प्राप्त नही कर सके ! लेकिन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर
5 वे स्थान पर रहे यह भी शाहपुरा के लिए गर्व की बात है जोशी ने कहा की इतनी बड़ी प्रतियोगिता मे भाग लेना सपने के समान था इस प्रतियोगिता में मेरे से अच्छे खिलाड़ी आए मैंने प्रयास किया सफलता हाथ नहीं लगी आगे खेल जारी रखुगा यह तो शुरुवात थी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करना मेरा लक्ष्य रहेगा ! इसके लिए जो कमी रही उसको दूर करेंगे!


