रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओ ने पुलिस अधिकारी व जवानों के रक्षा सूत्र बांधे।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव ) रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओ ने पुलिस थाना में पुलिस अधिकारी व जवानों के रक्षा सूत्र बांधे। शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी के नेतृत्व में महिलाओ ने पुलिस थाने में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह एवं सभी पुलिसकर्मियों के तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर रक्षा सूत्र बांधा व मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक सिंह ने क्षेत्र की सभी महिलाओं और बहनों की सुरक्षा के लिए विश्वास दिलाया। इस दौरान पूर्णिमा देवी, संतोष देवी शर्मा, प्रेमलता पारीक, वंदना लढा, सुरेखा जाट इत्यादि महिलाएं उपस्थित थी।
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओ ने पुलिस अधिकारी व जवानों के रक्षा सूत्र बांधे।
Leave a comment
Leave a comment


