रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा सेवा, संस्कार और समर्पण के रूप में विभिन्न थानों एवं चिकित्सा कर्मियों को राखी बांधकर मनाई
तीन दिवसीय रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम आयोजित होंगे
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 8 अगस्त
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा रक्षाबंधन उत्सव के तहत विशेष सेवा,संगठन, संस्कार और समर्पण के भाव के साथ पर्व को विभिन्न थानों व राजकीय चिकित्सालय में जाकर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में, महापौर राकेश पाठक, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के सानिध्य में मनाया गया
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी में बताया कि भीलवाड़ा शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस कर्मियों एवं विभिन्न राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा कर्मियों द्वारा आम जन की चिकित्सा सेवा व अपराधियों को लेकर रक्षा करने के भावना को लेकर रक्षा सूत्र बांधे गए भाजपा शहर के चारों मंडल सुभाष मंडल स्थित भीमगंज थाना एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सकों को रक्षा सूत्र बांधे गए ,शास्त्री मंडल मे पुलिस कंट्रोल रूम एवं कोतवाली में जाकर पुलिसकर्मियों के रक्षा सूत्र बाधे गणेश मंडल पुर थाना एवं राजकीय चिकित्सालय पूर में जाकर रक्षा सूत्र बाधे प्रताप मंडल के प्रताप नगर पुलिस थाना व ट्रैफिक पुलिस ऑफिस जाकर थाना अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों के तिलक लगाकर मुंह मीठा कर रक्षाबंधन पर्व मनाया रक्षाबंधन पर्व आज से ही विभिन्न स्थानों पर तीन दिवसीय 8 से 10 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में जन सहभागिता, संगठनात्मक सहभागिता एवं सामाजिक समर्पण के साथ मनाया जाएगा कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन उत्सव पर्व संयोजक बाबूलाल आचार्य जिला उपाध्यक्ष, सहसंयोजक मंजू चेचानी जिला उपाध्यक्ष ,सहसंयोजक रेखा अजमेरा सह संयोजक आरती कोगटा के साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में और रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री मीनाक्षी नाथ, मंजू पंचोली, रेखा शर्मा, सोशल मीडिया सह सयोंजक रागिनी गुप्ता,आशा नवाल, उषा अग्रवाल, सुनीता गुप्त नागेंद्र राव, रितु शेखर शर्मा , मुकेश सोनी ,रमेश खोईवाल,महिपाल सिंह , एससी मंडल मोर्चा अध्यक्ष संदीप पायक, अजय पासवान, नैना व्यास,मधुबाला अग्रवाल, रेणु शर्मा ,सरिता स्वर्णकार, संजू कंवर, सुनीता खटिक, पुष्पा तिवारी, सुमन, कोमल मीना, कोशल्या शर्मा, शिल्पी सिंह, नीर्मला देवी, रमा सेन, कोमल कंवर, हर्षिता पांडे सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी


