*भीलवाड़ा आगमन पर शिक्षक नेताओं का किया भव्य सम्मान*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा: 8 अगस्त /राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के भीलवाड़ा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और प्रदेश सह संगठन महामंत्री प्रेम शंकर जोशी के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने जिले में आगमन पर भव्य स्वागत और सम्मान किया। प्रशासनिक अध्यक्ष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की वादा खिलाफी एवं शिक्षक समस्याओं पर सकारात्मक विचार नहीं करने के कारण संगठन ने माननीय शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिसमें भीलवाड़ा जिले से अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता होनी चाहिए। शर्मा प्रदेश महामंत्री नवीन शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के साथ प्रतापगढ़ बांसवाड़ा डूंगरपुर,चित्तौड़गढ़ होते हुए भीलवाड़ा पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शर्मा और जिला मंत्री मंडोवरा ने आगंतुक शिक्षक नेताओं का आभार व्यक्त किया।



