भाविप की महिला पदाधिकारियों ने अपना घर आश्रम में बांधे रक्षा सूत्र।

Published On:

Date:

भाविप की महिला पदाधिकारियों ने अपना घर आश्रम में बांधे रक्षा सूत्र।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर मानव सेवा अपना घर आश्रम विजयनगर में महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में मातृशक्ति ने आश्रम स्थित प्रभुजनों को मंगल तिलक लगा रक्षासूत्र बांध मुंह मीठा करा श्रीफल भेंट किए । इस अवसर पर सभी के लिए सांय काल भोजन की व्यवस्था परिषद परिवार द्वारा की गई।
मातृशक्ति भगवती देवी मूंदड़ा, पिंकी शर्मा, ज्योति दिनवानी, जया छतवानी,माया शर्मा और सुनीता पंचारिया द्वारा रक्षा सूत्र बांध, भोजन प्रसाद वितरित किया। परिषद के किशोर राजपाल,अध्यक्ष संपत व्यास और सचिव दिनेश छतवानी ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Related News