भक्तों द्वारा श्री बालाजी मंदिर मे एलईडी व सीसीटीवी भेट किये। आपके

Published On:

Date:

भक्तों द्वारा श्री बालाजी मंदिर मे एलईडी व सीसीटीवी भेट किये।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) सब्जी मंडी स्थित श्रीबालाजी मंदिर मे भक्तों द्वारा एलईडी, सीसीटीवी कैमरे,वाई-फाई लगाए गए। श्री बालाजी भक्तों भेट किये गये स्मार्ट एलईडी 55 इंच सीसीटीवी, कैमरे वाई-फाई की पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि भक्त जनों की और से स्मार्ट टीवी एक ऐसा टेलीविजन है जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी और ऑपरेटिंग सिस्टम होता है जिसकी मदद से भक्तो को ऑनलाइन बालाजी के दर्शन कर सकते हैं व भक्तों को दूर से भी पूजा अर्चना और आरती दर्शन मे सुविधा मिलेगी। भगवान के विशेष धार्मिक पर्व पर अधिक भक्तों की भीड़ होने पर उक्त सुविधा से दर्शन करने मे आसानी होगी। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव, बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली , नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पार्षद महावीर लढा, पत्रकार राजकुमार पाटनी, पत्रकार एडवोकेट प्रदीप राका, पार्षद रामदेव खारोल, कृष्ण गोपाल टेलर आगुचा,उमेश अरोड़ा,राजेश पारीक, पिकेश जैन,प्रेमचंद खटीक,सहित भक्तजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News