चामुंडा माता मंदिर में नवरात्री स्थापना हुई :- क़ृषि मंडी के पास स्थित चामुंडा माता मंदिर में शारदीय नवरात्री स्थापना के अवसर पर अभिषेक ,हवन,और आरती के साथ घट स्थापना हुई । जिसमे भक्तजनो ने आहुतिया दी. श्री मती लीला शर्मा ने बताया की नवरात्री में प्रतिदिन माता के मंदिर में भव्य श्रृंगार भजन कीर्तन पूजा अर्चना होंगी अंतिम दिन विशाल भजन संध्या व प्रसादी का आयोजन किया जायेगा.हर वर्ष नवरात्रि में सैकड़ो भक्त दर्शन के लिए आते है.इस अवसर पर रघुनन्दन शर्मा माधव शर्मा चावण्ड सिंह अनिल मणियार कैलाश धाकड़ उपस्थित रहे.


