मेवाड़ में पहली बार ….
मां सिद्धिदात्री शक्तिपीठ मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा 11 दिवसीय भव्य विशाल नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा द्वारा
आज से 2 अक्टूबर तक चलने वाला भव्य विशाल धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 22 सितंबर मेवाड़ में प्रथम बार लगातार 11 दिवसीय धार्मिक आयोजन, कृष्ण लीला नाट्य मंचन श्रीनाथ जी मेवाड़ पदार्पण लीला ,सांवरिया सेठ की प्राकट्य कथा,नानी बाई का मायरा ,आध्यात्मिक कार्यक्रम ,गवरी नृत्य ,सनातन संस्कृति को अग्रसर करने वाले कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रम माँ सिद्धिदात्री मंदिर गौशाला प्रांगण आदर्श नगर भीलवाड़ा में आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम स्वागत प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि आज भव्य कलश यात्रा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने प्रातः 9.15 बजे शुभ मुहूर्त पर प्रस्थान करवाया सैकड़ों महिलाओं द्वारा कलश श्री फल धारण कर बड़लेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर आदर्श नगर बस्ती के मुख्य मार्गो से होते हुए माता रानी के जयकारों लगाते हुए पूरे जोश उत्साह के साथ माँ सिद्धिदात्री मंदिर पहुंची तथा दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त पर घट स्थापना हुई
आज संध्या आरती रात्रि 7.30 बजे जिसमें महाकाल आरती का आयोजन महाकाल ग्रुप बनेड़ा द्वारा
22 से 24 सितंबर नानी बाई का मायरा रात्रि 7:30 बजे कथा वाचक दिव्यांशु जी महाराज द्वारा
25 सितंबर श्रीनाथजी मेवाड़ पदार्पण लीला रात्रि 7:30 बजे
26 सितंबर श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य कथा रात्रि 7:30 बजे
27 सितंबर राजकुमार एंड पार्टी दिल्ली द्वारा श्री कृष्ण लीला नाट्य प्रस्तुति मनोरंजन कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से रहेगा
28 से 30 सितंबर दुर्गा सप्तसती महिमा रात्रि 7:30 बजे कथा वाचक श्री नंदरायदास महाराज पंडित चैतन्य शर्मा द्वारा किया जाएगा
28 सितंबर मेवाड़ का प्रसिद्ध गवरी ( रई ) नृत्य प्रातः 8.30 बजे से पूरे दिन चलेगा जिसमें (शिवपुरा)शाहपुरा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी
1 अक्टूबर कन्या पूजन व भोजन का कार्यक्रम रहेगा जिसमें हर वर्ष की भांति लगभग 500 कन्याओं सहित धर्मप्रेमी बंधुओं का महाप्रसादी का आयोजन रहेगा वितरण प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा
1 अक्टूबर एक शाम मां सिद्धिदात्री के नाम विशाल भजन संध्या भजन गायक नरेश प्रजापत द्वारा रात्रि 8 बजे से तथा अंतिम दिवस
2 अक्टूबर को जवारा विसर्जन दोपहर 2 बजे से रहेगा जिसमें माता जी की जोत बस्ती में भ्रमण करते हुए कुवाडा माता जी के मंदिर जाएगी
इस कार्यक्रम में नवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,कार्यक्रम स्वागत प्रभारी कैलाश सोनी,भगत सेन, जमना लाल जोशी रमेश खटीक,सत्यनारायण व्यास, छोटू लाल कोली हरिशंकर पारीक राधेश्याम सिंघवाल कैलाश दाधीच भंवर सिंह कछावा दल्ली चंद खटीक जगदीश कुदाल रघुवीर चौहान लक्ष्मण कोली सत्यनारायण चित्रकूट मंदिर पुजारी नारायण गोस्वामी कैलाश शर्मा रतन सुवालका अनिल रांका कृष्ण गोपाल कुदाल महावीर व्यास माताजी वाले महावीर व्यास राजेश छिपा मनोज सोनी कोषाध्यक्ष अमरचंद बागड़ सह कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश प्रकाश सोनी,छगन खटीक,संजय डीडवानिया,तुषार सेन,संजू व्यास आदि सदस्यगण मौजूद रहे तथा महिला मंडल चंदा देवी,विमला पारीक, रुक्मा देवी कोली सीता सोनी ललिता वैष्णव ,राधा देवी सुथार रुक्मणि कुदाल कमला गोस्वामी प्रेम देवी सरोज पारीक गीता देवी लखारा रेखासूर्यप्रकाश शर्मा रचना देवी डाड केशव पूरी सत्यनारायण वैध कन्हैयालाल सुथार ओम पराशर मोहन सेन का सहयोग इस कार्यक्रम में मिल रहा है


