भाजपा कार्यकर्ताओ ने GST सुधारो को बताया त्यौहारी तोहफा व “GST बचत उत्सव” के रूप मे मनाया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए GST सुधार को GST बचत उत्सव के रूप मे मनाया। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया।दुकानदारों और व्यापारियों ने बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में किए गए GST सुधारों से टैक्स अनुपालन अब अधिक आसान हो गया है। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।व्यापारियों ने जीएसटी 2.0 सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह पहल व्यापार और उपभोक्ता दोनों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव से राज्य में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ेगी और व्यापारियों को भी उत्साह मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान जनता जीएसटी सुधारों की सकारात्मक जानकारी पाएगी और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। आगामी समय में भी इस प्रकार के सुधार जारी रहेंगे। सरल, पारदर्शी और जनहितकारी टैक्स व्यवस्था ही मोदी सरकार का लक्ष्य है। राहत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा।इस दौरान पूर्व चेयरमैन करतार सिंह राठौड़,मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप रांका,पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री एडवोकेट पीयूष मेवाड़ा,भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी,पार्षद रोहित चौधरी,महादेव जाट,मनोज सिंह सिसोदिया, बंशीलाल सोनावा, तेजेंद्र सिंह, जितेन्द्र शर्मा, विक्रम सिंह चौहान, कुलदीप आचार्य, सीतपाल वैष्णव, सत्यनारायण तिवाड़ी,विशाल प्रताप सिंह जादौन,मंगल सिंह,राजू रामदेव बैरवा,राघव सेन,भेरूलाल सरगरा, कल्याणमल सांखला,छोटू सिंह,महावीर सिंह, अजय सिंह, पिंटू टेलर, भीम सिंह, दिनेश टेलर, राहुल शारदा, सुरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने GST सुधारो को बताया त्यौहारी तोहफा व “GST बचत उत्सव” के रूप मे मनाया।
Leave a comment
Leave a comment


